Category Archives:  LifeStyle

बाल बनेंगे मजबूत, बस बालों में तेल लगाते समय रखे इन बातों का ध्यान...

Feb 22 2021

Posted By:  Sunny

बालो को स्वस्थ रखने के लिए सिर में तेल लगाया जाता है | तेल में मौजूद पोषक तत्व बालो को मजबूती प्रदान करते है, और स्वस्थ बनाते है | लेकिन बालो का ख्याल रखते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि हर समय बालो में तेल ना रहे | साथ ही जब भी आप तेल लगाए तो कुछ बाते है, जिनका ध्यान रखना जरुरी है | इन बातो की अनदेखी बालो को नुकसान पहुंचा सकती है | ऐसे में आज हम आपको उन बातो के बारे में बताने जा रहे है, जिनका बालो में तेल लगाते समय ध्यान रखा जाना जरुरी है, तो आइये जानते है | आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


तेल लगाने से पहले बालो को सुलझाए |


बालो में जब भी तेल लगाए, तो सबसे पहले बालो को अच्छी तरह सुलझा ले | बिना कंघी किये बालो में तेल लगाने से बाल टूटने लगते है | इसीलिए पहले बालो को सुलझाकर तेल लगाने से बल टूटेंगे नहीं और तेल भी आसानी से लग पायेगा |



हल्के हाथो से करे मालिश


बालो में जब भी तेल लगाए तो हल्के हाथो से मालिश करनी चाहिए | जोर लगाकर मालिश करने से बाल जड़ो से कमजोर होने लगते है | इसके अलावा जिन लोगो के बाल अधिक झड़ते है, उन्हें अपने बालो को छोटे - छोटे हिस्सों में बांटकर तेल लगाना चाहिए |

गुनगुने तेल का करे इस्तेमाल 


बालो में तेल लगते समय हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करे | साथ ही बालो में तेल रात के समय ही लगाए और फिर सुबह बालो को अच्छे से धो ले |

बालो को टाइट ना बांधे


तेल लगाने के बाद या वैसे भी बालो को कभी टाइट ना बांधे | बालो को टाइट बांधने से वे कमजोर होने लगते है | जिससे बालो के झड़ने की समस्या कई गुना बढ़ जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर